{"_id":"570a8e054f1c1b5f67c810cb","slug":"devotees-descended-for-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराधना को उमडे़ श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराधना को उमडे़ श्रद्धालु
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पूजा करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को शक्ति की चौथी अवतार मां कूष्मांडा की आराधना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति का दोहन रोककर भक्तों का भरण पोषण करने वाली जगत जननी जगदंबा ने शाकम्भरी का रूप धारण किया और धरती पर मानव सहित सभी जीवों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
मान्यता है कि इस देवी की उपासन जहां होती है वहां कभी भुखमरी नहीं फैलती। सूखा, बाढ़ सहित अन्य आपदाओं से रक्षा करने वाली मां कूष्मांडा की आराधना के लिए सुबह से ही काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी, मेहनौन स्थित पटमेश्वरी देवी थान, मुंगरौल माई थान, उमरी बेगमगंज स्थित मां बाराही देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
भक्तों ने व्रत रखे और हवन पूजन करते हुए मां की आराधना की। इस दौरान कई स्थानों पर देवी भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है। उमरी बेगमगंज क्षेत्र स्थित मां बाराही देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
यहां शनिवार को मेले में लोगों की जेब काटने के आरोप में चार महिलाएं पकड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने मेलार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी। आसमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।