फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   devipatan mela balrampur

Balrampur News: 125 सीसीटीवी कैमरों से होगी देवीपाटन मेले की निगरानी

Thu, 16 Mar 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
devipatan mela balrampur
बलरामपुर। 22 मार्च से शुरू हो रहे देवीपाटन मेले की निगरानी के लिए 125 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। मंदिर में इस बार सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल व अपर आयुक्त राकेश शर्मा तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचे। यहां पर पार्किंग से लेकर अन्य बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मंदिर के महंथ मिथिलेश नाथ योगी के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही इस बार ट्रैक्टर-ट्रालियों से श्रद्घालु आवागमन न करें, इसके लिए रणनीति तैयार की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को इसके लिए प्लान तैयार करने को कहा। इस मौके पर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी केशव कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा सप्तशती के पाठ की बनी योजना
एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण के साथ ही अष्टमी व नवमी को अखंड रामायण पाठ के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसडीएम व पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इसको लेकर माइक्रोप्लान बनाने को कहा गया है।


22 से 5 अप्रैल तक चलेगी मेला स्पेशल गाड़ी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि देवीपाटन मेले को देखते हुए 22 मार्च से 5 अप्रैल के बीच गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05077 गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी गोंडा जंक्शन से रात में 9.50 मिनट, सुभागपुर से रात 10.07 बजे, इटियाथोक से रात 10.30 बजे, भवानीपुर कलां से 10.40 बजे, बलरामपुर से 10.52 बजे, झारखंडी से 10.59 बजे, गैंजहवा से 11.09 बजे, कौवापुर से 11.26 बजे, लक्ष्मणनगर से 11.36 बजे छूटकर रात में 12.05 मिनट पर तुलसीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन तुलसीपुर स्टेशन से सुबह सवा तीन बजे प्रस्थान करके सुबह 5.10 बजे गोंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed