फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Developments agenda made in open meeting

खुली बैठक में बनाया विकास कार्यों का एजेंडा

Sat, 23 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 23 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Developments agenda made in open meeting
बैठक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जिले की कई ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में शनिवार को ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों की सर्व सम्मति से विकास कार्यों की योजना बनाई गई। 
विज्ञापन

पंडरीकृपाल ब्लॉक की पिपरा भिटौरा ग्राम पंचायत में पर्यवेक्षणीय अधिकारी निरंकार मिश्र की देखरेख में खुली बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंचायत सचिव उमेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया, राज्यवित्त आयोग, ग्रामीण आजीविका मिशन, अंबेडकर रोजगार योजना, चौदहवां वित्त आयोग, पेंशन, मनरेगा योजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान शांति देवी ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए बनाई गई कार्य योजनाओं के बारे में पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को बताया। इस दौरान 34 आवास, 86 समाजवादी पेंशन, 12 वृद्धा, 9 विधवा, 3 विकलांग, चार अंबेडकर विशेष रोजगार योजना के तहत चयनित किए गए।
विज्ञापन


बैठक में धनीराम वर्मा, दरोगा वर्मा ने विकास कार्यों के संबंध में समस्याएं ग्रामीणों के समक्ष रखीं। उधर, समग्र गांव सिसई टिकरिया में पंचायत सचिव राजनाथ शुक्ल ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत के विकास का एजेंडा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटियाथोक ब्लाक की ग्राम पंचायत पूरे महा में ग्राम प्रधान फूल कुमारी व पंचायत सचिव राकेश तिवारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों का एजेंडा तैयार किया गया। इस दौरान आवास, पेंशन, सड़क, तालाबों के सौंदर्यीकरण समेत अन्य योजनाओं में अभ्यर्थियों के चयन का प्रस्ताव तैयार किया।


वहीं, परसपुर ब्लॉक की चांदपुर ग्राम पंचायत में प्रधान बब्लू तिवारी व पंचायत सचिव देवेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में हुआ। यहां पर्यवेक्षणीय अधिकारी विनय मिश्र की देखरेख में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की कार्य योजना बनाई गई। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्र, कालीप्रसाद, चंद्रभान, जंग बहादुर आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed