{"_id":"57b895714f1c1ba2506ed9c4","slug":"development-work-will-be-to-the-25-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बैठक में जुटे जनप्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला पंचायत के विकास कार्यों के आय-व्यय पर चर्चा की गई। चालू वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत के विकास कार्यों पर 25.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सदन की बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के सभी प्रस्ताव पारित कराए गए।
बैठक से नदारद 15 अफसरों से जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने जवाब तलब करने का निर्देश अपर मुख्य अधिकारी को दिया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने कई विभागों के अफसरों पर विकास कार्यों में क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सदस्यों की सामान्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रामवती ने कहा कि विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों का समान रूप से विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 19 करोड़ 58 लाख 98 हजार 467 रुपये के सापेक्ष 25 करोड़ 40 लाख 41 हजार 771 रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 49 करोड़ 96 लाख 99 हजार 757 रुपये के सापेक्ष 43 करोड़ 67 लाख 51 हजार 290 रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।
अपर मुख्य अधिकारी के प्रमुख प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सदस्यों की टोकाटाकी के बीच पारित किए गए। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लेबर बजट सहित आवास व दुकानों के मासिक किराए की वृद्धि आदि पर भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए।
17 लाख रुपये की लागत की 10 परियोजनाओं के प्रस्ताव भी चर्चा के दौरान पास किए गए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद व मारुफ अनवर हाशमी आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क व बिजली की समस्या तत्काल दूर कराने की मांग की।
बैठक से नदारद सीवीओ, पीडी, डीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएसओ, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, डीपीओ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, उप निबंधक सहकारिता, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व एक्सईएन सरयू नहर खंड-3 सहित 15 अफसरों से जवाब तलब करने का निर्देश राज्यमंत्री ने अपर मुख्य अधिकारी को दिया। बैठक में राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव व तुलसीपुर विधायक मशहूद खां ने प्रदेश की सपा सरकार की योजनाओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।
सीडीओ रवीश गुप्ता ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों पर अफसरों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश यादव सहित सभी जिला पंचायत सदस्य, जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुख व सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
एक्सईएन मोतीलाल से जनप्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या की शिकायत की तो उन्होंने ट्रांसफार्मर की कमी होने की जानकारी दी। एक्सईएन ने राज्यमंत्री व विधायक से जिले में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की।
इस पर राज्यमंत्री ने एक्सईएन को आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर के कमी का मुद्दा ऊर्जा मंत्री समक्ष रखा जाएगा। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर कमी के समस्या का निराकरण कराया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि लापरवाही बरतने पर 10 जेई से जवाब तलब किया है और एक एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।