फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development of Tulsi birthplace on the lines of Ayodhya: Bhagavadacharya

अयोध्या की तर्ज पर हो तुलसी जन्मस्थली का विकास: भगवदाचार्य

Mon, 27 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Development of Tulsi birthplace on the lines of Ayodhya: Bhagavadacharya
गोंडा के परसपुर में तुलसी जयंती के अवसर पर तुलसी जन्मभूमि मंदिर राजापुर सूकरखेत में कार्यक्रम क? - फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। अयोध्या की तर्ज पर गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर, सूकरखेत में भव्य तुलसीदास जी का मंदिर निर्माण करवा कर इस स्थली को पर्यटन स्थल घोषित किया जाय। इस पावन स्थली को अयोध्या दर्शन में सम्मिलित कर यहां तुलसी विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जाय। उपरोक्त बातें सोमवार को तुलसी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलसी जन्मभूमि-सूकरखेत विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां देश विदेश से आने वाले यात्रियों के लिये। यात्री निवास की भी स्थापना की जाय। आरएसएस के जिला कार्यवाह ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि गोंडा की धरती पर अनेक मनीषियों, साधु-संतों का जन्म हुआ है। बौद्धिक संपदा में अग्रणी भूमिका तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि है। जिनका जन्म इसी सरयू के तट पर राजापुर नामक गांव में हुआ था। हम सभी उनके चरण रज लेने के लिये आज इकट्ठे हुए हैं। तुलसी दास जी के जन्म दिवस पर हम सभी इस स्थली के विकास की मांग करते हैं। सभासद आदर्श शुक्ला ने कहा कि इस पावन भूमि में पहुंच कर हम अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस पौराणिक व एतिहासिक स्थली का हर हाल में इसके गरिमा के अनुकूल विकास होना चाहिये। डॉ. हनुमान प्रसाद दूबे ने अपनी बात गद्य के माध्यम से कहते हुये कहा। अवध भूमि परम दिव्यता हृदयं पटल धर दे, मां राम भक्ति भर दे, तुलसी अस सुरसरि अमृत रस मानस घट भर दे, रामचरित मानस के पथ पर मन उन्मुख कर दे, मां राम भक्ति भर दे। रघुनाथ प्रसाद मिश्र ने भी अपनी कविता के माध्यम से तुलसीदास जी के महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

तुसली के नाम से हो परसपुर में चौराहों का नाम
परसपुर(गोंडा)। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर वासुदेव सिंह से मांग किया कि कस्बा परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर बन रहे पार्क का नामकरण तुलसीदास जी के नाम करके उसमें उनका एक मूर्ति भी लगवाया जाय। परसपुर चौराहा व भौरीगंज तिराहा का नामकरण भी तुलसीदास जी के नाम पर करवाया जाय। जिस पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में पार्क का नामकरण तुलसीदास जी के नाम करने व पार्क में उनका मूर्ति लगाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। परसपुर चौराहा व तिराहा का नामकरण तुलसी के नाम करने पर बोर्ड बैठक में शीघ्र ही निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट का तुलसी जयंती पर दिखा असर
परसपुर (गोंडा)। कोरोना का कहर तुलसीदास जी की जयंती पर भी पड़ा है। पूरे जनपद में तुलसी जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है। सोमवार को उनका जयंती तुलसी जन्मभूमि राजापुर में बहुत ही सादगी पूर्ण ढंग से चंद लोगों के साथ मनाया गया। मंदिर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर वहीं बैठक कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये मनाया। इस अवसर पर रामजी त्यागी, सभासद जगदीश सोनी, अशोक सिंह, सांवल प्रसाद चौधरी, संतप्रसाद चौधरी, जगदीश प्रसाद दूबे, राम अनुज पांडेय व रघुनाथ प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed