{"_id":"68b5e223265742db34019a46","slug":"dev-ashish-and-uma-won-the-race-gonda-news-c-100-1-slko1028-143193-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दौड़ में देव आशीष व उमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दौड़ में देव आशीष व उमा ने मारी बाजी
Mon, 01 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते बच्चे। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सोमवार को विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर के संयोजन में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, बाधा दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में देव आशीष दूबे व बालिका वर्ग में उमा मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय व प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह खुराना व श्रीमान सिंह ने किया। प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल ने अतिथियों का परिचय कराया। समापन के समय बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक का मंचन किया। (संवाद)