{"_id":"1ce27c90d33f74a485824f85b99894b6","slug":"descended-voter-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने को उमड़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने को उमड़े मतदाता
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में अपनी सरकार बनाने के लिए वोटरों ने खूब दम दिखाकर मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में मंगलवार को पांच ब्लॉकों के मतदान बूथों पर वोटरों का रेला उमड़ पड़ा। बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आईं।
मंगलवार को सुबह हर गांव का माहौल किसी पर्व होने का आभास करा रहा था। हर कोई सुबह उठने के बाद अपने घर के काम को जल्दी-जल्दी निपटा रहा था।
कुछ महिलाएं सुबह से ही अपने घर का काम पूरा करके तो कुछ दोपहर को अपना काम निपटाने के बाद मोहल्ले की महिलाओं के साथ वोट डालने के लिए टोली में निकलीं।
इस बार युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी दिलचस्पी दिखी। कई स्थानों पर मतदान करने के लिए निशक्त व बुजुर्ग भी पहुंचे।
कोई कार्य न करने वाले ग्राम प्रधानों को हराने के लिए वोट डालने निकला था तो कोई नये व्यक्ति को प्रधान बनाए जाने के लिए वोट करने गया था। हर किसी को एक ऐसे उम्मीदवार के चुनने की फिक्र थी जो लोगों का मददगार और उनका हाल जानने वाला हो।