फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Department alert regarding the new form of Corona

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरु हुई जीनोम सिक्वेंसिंग

Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Department alert regarding the new form of Corona
गोंडा। देश भर में बढ़ रहे कोरोना के मामले तथा विदेशों में सामने आए नए स्वरूप को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। दूसरे प्रदेशों से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जांच के साथ उनका विवरण नोट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मिली महिला का जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। सीएमओं डॉ. राधेश्याम केसरी ने बैठक कर चिकित्साधिकारियों को जांच तथा दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉॅ जय गोविंद ने बताया कि नए स्वरूप को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन

हर रोज करीब तीन हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी की जा रही है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। संक्रमित मिलने वाली महिला का जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 18 लाख लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं वैक्सीन से वंचित लोगों की खोज के लिए टीमें लगाई गई हैं। उन्हें उनके गांवों या मोहल्ले में ही कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। गांवों में सरकारी राशन की दुकानों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed