फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dengue outbreak increased, four more patients found

Gonda News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, चार और मरीज मिले

Wed, 13 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, four more patients found
फॉगिंग करता कर्मचारी।
गोंडा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। 48 घंटे के भीतर डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है। साथ ही संंपर्क में रहने वाले लोगों की सैंपलिंग करने को कहा गया है। जनवरी से अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

पंडरी कृपाल के मलारी निवासी शिवम को तेज बुखार के साथ जोड़ो में दर्द की समस्या थी। गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाकर उनकी डेंगू की जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले मंगलवार को रघुराजनगर गौरिया निवासी ललिता की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका उपचार अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो अन्य मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के गांव पर जाकर दवाओं का छिड़काव किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से प्रभावित गांवों में संबंधित सीएचसी की टीम को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। चिकित्सकों को मरीजों का फालोअप करने के साथ ही केस हिस्ट्री तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराएं नहीं कराएं डेंगू का उपचार
- मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि डेंगू के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही सरकारी अस्पताल जाकर डॉक्टरों की परामर्श लें। तेज बुखार, शरीर में चक्कते पड़ना, नांक, मुंह व मसूड़़ों से खून आना, जोड़ो में दर्द आदि लक्षण दिखने पर डॉक्टर के परामर्श पर जांच कराएं। डेंगू के हर मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं होती। अस्पताल से दवा लेकर घर पर आराम करने से भी राहत मिल जाती। कुछ मरीजों का डेंगू निगेटिव रहने के बावजूद प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है। उन्हें विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया जाता है।


स्वास्थ्य विभाग कर रहा निरोधात्मक कार्रवाई
- डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज के घर पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। दवाओं का छिड़काव कर फॉगिंग कराई जाती है। गांव पंचायतें व नगर पालिका के जिम्मेदारों से नियमित छिड़काव व फॉगिंग कराने की अपील की जा रही है।
- डॉ. एसजेडए जैदी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed