फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demonstration of Congressmen against back breaking inflation

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against back breaking inflation
गोंडा। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। हर रोज बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल एवं खाद्य सामग्री की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल एवं शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान की उपस्थिति में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिर पर उठाकर विकास भवन होते हुए कृषि भवन दीवानी तिराहा होकर कचहरी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग किया गया कि भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार आम जनमानस के हित में बेतहाशा बढ़ती जा रही मूल्य वृद्धि को वापस ले। यदि केंद्र व राज्य सरकार बेतहाशा महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो कांग्रेसी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे तथा जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती हुई मूल्य के खिलाफ सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन देने वालों में जलील अहमद खान, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, अनीश नाना, रमा कश्यप, अरविंद सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, मोबीन खान ,त्रिलोकी नाथ तिवारी, धर्मराज सिंह, हनुमान प्रसाद, भरत द्विवेदी, विकास सिंह गांधी, रेनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed