फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand to take strict action against terrorist conspiracies

Gonda News: आतंकी साजिशों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग

Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to take strict action against terrorist conspiracies
गोंडा। तरबगंज तहसील मुख्यालय पर बुधवार को एकत्र हुए विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले को लेकर आक्रोश जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रंजन वर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष नंदिनी नगर डाॅ. विजय किशोर मिश्र व बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें नौ जून को शिवखोड़ी से जम्मू लौटते समय श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले और घटना में मारे गए व घायल तीर्थयात्रियों के प्रति संवेदना प्रकट की। ऐसी साजिशों को नाकाम करने व इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश में शांति व अमन चैन स्थापित करने को लेकर नई आस जगी थी। लेकिन विगत दिनों हुई आतंकी घटना ने हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत किया है। इस पर केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। इसको लेकर ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मांग की गई है। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री गोपाल सिंह, सुरेश मिश्र, अमित पांडेय, पंकज सिंह, रामशंकर शर्मा, सतीश गौतम, मिथलेश पांडेय, विशाल गांधी, सुशील तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed