फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand to stop civil court due to fear of corona infection

कोरोना संक्रमण की आशंका से दीवानी बंद कराने की मांग

Mon, 29 Jun 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop civil court due to fear of corona infection
गोंडा। भाजपा नेता के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर सरन सिंह के निधन पर सभी अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव और महामंत्री महेश कुमार सिंह ने जिला जज को भेजे गये मांग पत्र में दीवानी कचहरी में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई है कि दीवानी न्यायालय के कई अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के संपर्क में रहते थे और कचहरी आते-जाते थे। ऐसे में दीवानी कचेहरी में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। इसलिए कचहरी को बंद कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन कराने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर सरन सिंह के संपर्क में आये लोगों की तलाश करने के साथ ही सबकी जांच कराये जाने की मांग की गई है। अधिवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता के परिवार में उनके पुत्र के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी पांच दिन तक उनके परिजनों को कोविड को टेस्ट नहीं कराया गया है, यह लापरवाही कई लोगों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने इस लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed