फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand to run Vande Bharat train from Gonda

Gonda News: वंदेभारत ट्रेन गोंडा से चलाने की मांग

Wed, 12 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to run Vande Bharat train from Gonda
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे की जोनल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य और भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने डीआरएम को पत्र देकर गोंडा रेलवे से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं वंदे भारत ट्रेन को गोंडा से होकर चलाने की मांग की है। बुधवार को लखनऊ में मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार को दिए पत्र में उन्होंने गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के नाम पर करने की मांग की। इसके अलावा बलरामपुर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव इटियाथोक स्टेशन पर करने, गोंडा से सीधे प्रयागराज के लिए ट्रेन चलाने, कानपुर से वाया लखनऊ होकर बाराबंकी तक चलने वाली मेमो ट्रेन का विस्तार गोंडा तक करने, वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का पुनः संचालन शुरू करने व रेलवे यार्ड में कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टरों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed