{"_id":"654bcc90edc0c49c50022676","slug":"demand-notice-sent-for-recovery-of-41-lakh-dues-gonda-news-c-100-1-gon1003-7331-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 41 लाख बकाया वसूली के लिए डिमांड नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 41 लाख बकाया वसूली के लिए डिमांड नोटिस भेजा
Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद ने गृह व जलकर वसूली के लिए बड़े बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजा है। तय समय में कर जमा न करने पर परिषद की ओर से डीएम से अपने स्तर पर वसूली के लिए अनुरोध किया जा सकता है। इसके बाद तहसील प्रशासन अपने स्तर से अमीनों के माध्यम से कार्रवाई करेगा। इसे पहले भी परिषद अपने बकायेदारों को चेतावनी दे चुका है।
कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मालवीयनगर, साहबगंज, महरानीगंज, गोलागंज, पांडेय बाजार, आवास विकास, छेदीपुरवा के अलावा पटेलनगर पश्चिमी में 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस ऑफ डिमांड भेजी गई है। इसमें 50 हजार रुपये से अधिक बड़े बकायेदार शामिल हैं। इतना ही नहीं 40.90 लाख रुपये गृह व जलकर लोगों ने भुगतान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि लोगों को समुचित सुविधा देने में राजस्व जमा होने के चलते दिक्कतें हो सकती है। वहीं बड़े बकायेदारों को पहले भी नगर पालिका नोटिस दे चुका है। ऐसे में बकायेदारों को नोटिस ऑफ डिमांड भेजकर 15 दिन में जमा भुगतान के लिए समय दिया गया है। इसके बावजूद भी नहीं जमा करते हैं तो जिलाधिकारी से नगर पालिका परिषद वसूली कराने के लिए अनुरोध करेगा। ऐसे में तहसील स्तर से वसूली की कार्रवाई होगी।