फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand letter given to CDO to save Saryu's existence

Gonda News: सरयू का अस्तित्व बचाने के लिए सीडीओ को दिया मांगपत्र

Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand letter given to CDO to save Saryu's existence
गोंडा। सीडीओ एम. अरुन्मोली ने रविवार को सरयू नदी के कछुआ संरक्षित क्षेत्र कटरा घाट का दौरा किया। उन्होंने टीएसए इंडिया द्वारा कछुओं पर किए जा रहे शोध कार्य को देखा व जानकारी हासिल की। सीडीओ ने सरयू में कछुओं को छोड़ा। शोधार्थी श्रीपर्णा दत्ता ने विभिन्न प्रकार के कछुओं के वैज्ञानिक अध्ययन के विषय में उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

नेचर क्लब फाउंडेशन के अभिषेक दुबे ने सरयू नदी का अस्तित्व बचाने के लिए 11 बिंदु का मांगपत्र सीडीओ को सौंपा। जिसमें लोगों को नदी में कचरा फेंकने से रोकने के लिए पुल पर जाल व जागरूकता बोर्ड लगवाने, घाट के आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, नदी में बंधिया को हटवाने, बाढ़ क्षेत्र में शौचालय, श्मशान आदि नहीं बनाने, ग्रामसभा के द्वारा उनके गांव में घाट पर सफाई अभियान चलाने आदि मांगें की गईं। सीडीओ ने वन विभाग के रेंजर को जिला गंगा समिति की हर बैठक में कछुओं के संरक्षण के प्रयासों की रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही गंदगी पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सीडीओ में कछुआ संरक्षित क्षेत्र कटरा घाट का डोंगी नाव से निरीक्षण किया और घाट पर लगी वन विभाग की नर्सरी को भी देखा। डीएफओ पंकज शुक्ल ने सरयू के किनारे हरियाली बढ़ाने का वादा भी किया। इस मौके पर बीडीओ श्रीकांत, वन दरोगा अशोक पांडेय, एडीओ (पंचायत) अभिषेक सिंह, दिनेश चंद्रा, अरुण सिंह, हर्षित सिंह, राजू पांडेय, हर्षवर्धन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed