{"_id":"681a4ccc624261250d0e66a5","slug":"demand-for-construction-of-cc-road-from-rohawan-to-bahlolpur-gonda-news-c-100-1-slko1026-137220-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोहावां से बहलोलपुर तक सीसी रोड बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोहावां से बहलोलपुर तक सीसी रोड बनवाने की मांग
Tue, 06 May 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज/माधोपुर/टिकरी (गोंडा)। झंझरी ब्लॉक के बहलोलपुर गांव में मंगलवार को ब्लॉक आपके द्वार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार ने की। ग्रामीण परशुराम तिवारी, राममूरत मिश्र, दीपनरायन तिवारी ने रोहावां गांव से बहलोलपुर पशु अस्पताल तक सीसी रोड बनवाने की मांग की।
डीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र वर्मा से प्रधानमंत्री आवास सर्वे सूची के बारे में पूछा। जिस पर सचिव ने 72 पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास का सर्वे बताया। कहा कि 50 लोगों को वृद्धा पेंशन, 43 को निराश्रित पेंशन व नौ दिव्यांगजनों को पेंशन मिल रही है। आरआरसी सेंटर को पूर्ण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान सुमिता मिश्रा को दिया। इस मौके पर बीडीओ सत्यप्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण मिश्र, नीरज मौर्य, एडीओ आईएसबी अमरनाथ, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार कनौजिया, खेमराज वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संतोष मिश्र मौजूद रहे।
माधोपुर संवाद के अनुसार कटरा बाजार ब्लॉक के चौदहा मेटुकहा गांव में ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डीपीआरओ लालजी दुबे रहे। सीडीपीओ नंदिनी घोष ने बाल विकास विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। समूह के बारे में ब्लॉक मिशन मैनेजर विकास करुणा ने बताया। बीडीओ रामलगन वर्मा, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण आकाश कुमार पांडेय, सचिव रंजीत कुमार वर्मा, सचिव अभिषेक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
टिकरी संवाद के अनुसार नवाबगंज के हरिवंशपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ब्लाॅक आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजयकांत मिश्र ने किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान दुर्गेश कुमार पांडेय, पप्पू सिंह यादव, शिवांगी सिंह, पवन पाठक, रत्नेश मिश्र, लल्ला मिश्रा मौजूद रहे।
पसका संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत गजसिंह पुर के पंचायत भवन में मंगलवार को ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी व बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा ने विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।