फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Delivery made in the train with the help of passengers

सह यात्रियों की मदद से महिला ने बेटी को दिया जन्म

Mon, 09 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Delivery made in the train with the help of passengers
गोंडा में ट्रेन में जन्मी बेटी के साथ मां। - फोटो : GONDA
गोंडा। मुंबई से अपने घर वापस जा रही एक महिला ने सहयात्रियों की मदद से सोमवार की सुबह ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया। आरपीएफ ने ट्रेन रोकवा कर बेटी के जन्म के बाद महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इसके बाद आरपीएफ ने महिला, बेटी व उसके परिवार को दूसरी ट्रेन से उसके घर सहजनवा गोरखपुर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कुशीनगर एक्सप्रेस से गर्भवती महिला प्रियंका गौड़ अपने परिवार के साथ मुंबई से वापस अपने घर सहजनवां गोरखपुर जा रहे थे। उसे बाराबंकी के आगे चलने पर प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के स्कोर्ट को प्रियंका के पति सरबजीत ने सूचना दी। ट्रेन चल रही थी। इसलिए उसे कहीं रास्ते में उतारा भी नहीं जा सकता था। इसलिए ट्रेन की बोगी की महिला यात्रियों का सहयोग लिया गया और प्रियंका गौड़ ने एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर रखी थी। ट्रेन जब गोंडा पहुंची तो प्रसूता प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया और उसका व बेटी का चेकअप किया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक चेकअप कर दवाएं दीं और दोनों को स्वस्थ घोषित किया। रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल तारकेश्वर राम, सुधीर श्रीवास्तव, सुहिन्द्र नाथ ने बताया कि ट्रेन संख्या 19039 में एस-12 बर्थ पर खोरठा थाना खजनी तहसील सहजनवां जिला गोरखपुर निवासी प्रियंका गौड़ का प्रसव सहयात्रियों के सहयोग से कराया गया। इसके बाद चेकअप कराकर परिवार को दूसरी ट्रेन से सुरक्षित घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed