{"_id":"669ff9dec0092a2b7507b394","slug":"death-of-the-person-injured-in-the-accident-gonda-news-c-100-1-gon1002-120750-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
Wed, 24 Jul 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकसिया निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा वह 21 जुलाई की देर शाम अपने चाचा रामकिशोर शर्मा को बाइक पर पीछे बैठाकर जल लेने अयोध्या जा रहे थे। तभी भगोहर मोड़ के पास अचानक अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चाचा को गंभीर चोटें आईं। लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार शाम पांच बजे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन