{"_id":"66cb721176268614680d6824","slug":"death-of-graduate-student-under-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-slko1026-122526-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्नातक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्नातक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
काजल की फाइल फोटो
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर मुरावन पुरवा गांव में स्नातक की छात्रा की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा का शव तख्त पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के छह निशान पाए गए हैं। छात्रा के कमरे से मिली डायरी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।
गांव निवासी रक्षाराम मौर्या ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ दिनों पहले पानीपत में रहने वाले ससुर बीमार हो गए थे। सूचना पर पत्नी सीतापती भी पानीपत चली गई थीं। उनकी छोटी बेटी नंदिनी मौर्य ने शनिवार सुबह सूचना दी कि उनकी मंझली बेटी व स्नातक की छात्रा काजल मौर्य (18) ने घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी है। जब वह घर पहुंचे तो काजल का शव तख्त पर पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के छह निशान मिले।
काजल के शरीर पर चोट के निशान देख पिता रक्षाराम ने आशंका जताई है कि उसकी मौत फांसी लगाने से नहीं हुई है। छात्रा की मौत की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि छात्रा के कमरे से उसकी डायरी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।