फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of female farmer and laborer in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में महिला किसान व श्रमिक की मौत

Sat, 14 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Death of female farmer and laborer in road accidents
ट्रेन से उतरते समय कटकर रामबाबू की हुई मौत।
झंझरी/इटियाथोक/डुमरियाडीह/तरबगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसों में महिला, किसान और एक श्रमिक की मौत हो गई। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसों की खबर घर पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के बलुहा बनजरिया निवासी भाना यादव (50) पत्नी वीरेंद्र यादव शुक्रवार देर शाम खरीदारी करने के लिए पैदल गांव के चौराहे पर गई थीं। वहां सब्जी खरीदने के बाद सड़क पार करते समय वह तरबगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार की चपेट में आकर घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

तरबगंज के बौरिहा विजयपुर निवासी रामकिशुन ने बताया कि उसके पिता दयाराम यादव (54) खेती करते थे। शुक्रवार शाम महराजगंज बाजार गए थे। वहां दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल ही घर लौट रहे थे। बाजार में ही तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर बाइक सवार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वजीरगंज विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के तेलियानी उपाध्याय गांव निवासी सुरेश कुमार सैनी (50) शुक्रवार देर शाम साइकिल से इटियाथोक के बकठोरवा तिराहे के पास धनीराम के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। वहां साइकिल खड़ी करने के बाद वह पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मृतक के भाई लल्लन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घरों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से घरों में कोहराम मचा है। बलुहा बनजरिया निवासी भाना के परिवार में पति वीरेंद्र, बेटा रमेश व तीन बेटियां रूपा, बिंदू, आंचल व प्रांशु हैं। मां की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बौरिहा विजयपुर के मृतक दयाराम यादव के परिवार में पत्नी सुखना देवी, बेटा रामकिशुन के साथ ही चार बेटियां हैं, तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी सरिता की शादी 7 मई को होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे, अचानक घर परिवार के मुखिया की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। पत्नी, बेटा व बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल है। तेलियानी उपाध्याय के सुरेश कुमार सैनी के परिवार में पत्नी गायत्री, पुत्री अंशिका (14), पलक (12) व पुत्र अंश (10) हैं। सुरेश की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन से उतरते समय फिसलकर गिरने से युवक की मौत
दुबहाबाजार। गोंडा–बहराइच रेल खंड के कौड़िया रेलवे क्राॅसिंग पर शुक्रवार देर शाम बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरते समय मुन्नापुरवा निवासी राम बाबू (24) फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गए, जिससे कटकर उनकी मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी नितेश सिंह ने बताया कि मृतक अपनी मां का इलाज कराकर शहर से वापस लौट रहे थे। रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन की गति धीमी होने पर वह उतरते समय फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed