फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Deadly attack on BJP leader's son, three arrested including accused doctor

भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोपी चिकित्सक समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP leader's son, three arrested including accused doctor
गोंडा। शहर के फैजाबाद रोड स्थित सिटी हास्पिटल में दवा की आपूर्ति का बकाया रुपया लेने गए भाजपा नेता के बेटे पर सोमवार की रात चिकित्सक और हॉस्पिटल कर्मियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भाजपा नेता के बेटे ने चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चिकित्सक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड के समीप स्थित छेदीपुरवा के रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमित के सदस्य एवं यूपी खादी बोर्ड सदस्य शेष नरायन मिश्र के बेटे अमित मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने वह दवा का थोक व्यवसाय करते हैं। अमित के मुताबिक उन्होंने फैजाबाद रोड मुन्नन खां तिराहे पर स्थित सिटी हॉस्पिटल में दवा की आपूर्ति करते थे। अमित का आरोप है कि उन्होंने हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अहमर जावेद सिद्दीकी को 2 लाख 25 हजार रुपये की दवा की आपूर्ति की थी। जिसका रुपया बकाया था।
विज्ञापन

चिकित्सक ने सोमवार को बकाया रुपये देने का वादा किया था। अमित ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह बकाया रुपये लेने के लिए सिटी हॉस्पिटल गए थे। अमित का आरोप है कि चिकित्सक ने बकाया रुपये देने के बजाय बहसबाजी शुरू कर दी। इसी बीच चिकित्सक और हास्पिटल कर्मियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अमित मिश्र ने कोतवाली नगर में सिटी हास्पिटल के चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी, कलीम निवासी जिगरगंज व मेराज अहमद निवासी निकट मुन्नन खां चौराहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed