फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dead body thrown on the roadside after killing A

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Tue, 07 Dec 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
dead body thrown on the roadside after killing A
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा निवासी एक युवक की लाश बाबागंज बाजार के पास सड़क के किनारे मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से आशंका जाहिर की है युवक की हत्या कर दिया गया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव निवासी कन्हैया (40) की लाश गोंडा-उतरौला मार्ग पर बाबागंज के पास एक बाइक एजेंसी के सामने सड़क के किनारे पुलिस को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड्डा देवी ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र दिया है। पत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार शाम कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए और उसमें कन्हैया को बैठाकर कहीं लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उसकी लाश बाबागंज बाजार के पास पाई गई। परिजनों का आरोप है कि उक्त लोगों ने कन्हैया की हत्या कर शव बाबागंज के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस दुर्घटना बता रही है मृतक की पत्नी गुड्डा देवी ने बताया कि उनका जमीन विवाद कुछ लोगों से चल रहा है।

इसी विवाद पर उन लोगों ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या जैसी कोई बात नहीं है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed