फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dead body,river,sitapur,saru

सरयू में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dead body,river,sitapur,saru
गोंडा। परासपट्टी मझवार गांव के पास सरयू नदी में बुधवार रात एक युवक का शव उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाया तो उसके पैंट की जेब से आधार कार्ड, मोबाइल फोन दो सिमकार्ड व नकदी मिली। आधार कार्ड से पुलिस ने युवक की शिनाख्त सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के युवक के रूप में की। पुलिस ने सीतापुर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर परिवार वालों को सूचना भेजी। गोंडा पहुंचे युवक के भाई ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज के नियांवा चौकी प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि चौकी क्षेत्र के परासपट्टी मझवार गांव के कुछ लोग बुधवार रात सरयू नदी के पास शौच के लिए गए थे। गांव के लोगों ने नदी में युवक का शव उतराता देखा तो उन्हें सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो नदी में पानी काफी बढ़ गया था। पीएसी के जवान व गोताखोर न होने से नाविक ने नदी में नाव उतराने से मना कर दिया। ऐसे में दो सिपाहियों को शव की रखवाली के लिए लगाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह शव को नदी से निकलवाया गया तो युवक के पैंट की जेब से आधार कार्ड, मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड व 1800 रुपये नकदी मिली।
विज्ञापन

बताया कि आधार कार्ड से उसकी पहचान नीरज कुमार (35) पुत्र रामकिशोर निवासी नारायण नगर कोतवाली नगर सीतापुर के रूप में हुई। बताया कि सीतापुर कोतवाली नगर पुलिस से संपर्क कर युवक के घर पर सूचना भेजी गई। बृहस्पतिवार को पहुंचे नीरज के भाई अमित कुुमार ने पहचान की। बताया कि 24 अगस्त को घर से लापता हुआ था। मामले में नीरज के भाई अमित कुमार ने कोतवाली सीतापुर में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed