{"_id":"69b05d528ad562634a019013","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-gonda-news-c-100-1-slko1026-153863-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 10 Mar 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर निवासी संजय गौतम की पत्नी मीरा देवी (25) का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मीरा के पिता प्रेम दास ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
कटका नवादा निवासी प्रेम दास ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 05 जून 2021 को बेटी की शादी की थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से शादी में दहेज का सामान नहीं दे पाए थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति संजय व ससुराल वाले मीरा को दहेज के लिए ताना देने लगे। आए दिन मीरा की पिटाई भी करते थे। मंगलवार सुबह संजय के पड़ोसियों ने मीरा का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना दी। जब वह मीरा की ससुराल पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका के भाई हनुमान दास ने बताया कि मीरा से सोमवार शाम को बातचीत हुई थी, उसने बताया था कि ससुराल वाले उसकी हत्या करना चाहते हैं।
वहीं, मृतका के पति संजय गौतम ने बताया सोमवार देर रात खाना बनाने को लेकर उनका पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिवार के लोग सो गए तो मीरा ने फंदे से लटककर जान दे दी। मीरा के छह माह की बच्ची है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।