{"_id":"65d3b8f8afdea4d45402ed14","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-case-of-dowry-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-113133-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के पसका टेड़ई मांझा गांव में एक घर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने ससुराल वालों पर दहेज न मिलने के कारण बहन ही हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुड़ियाव गांव निवासी रिंकू यादव ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन नीतू (21) की शादी ग्राम पसका टेड़ई मांझा निवासी अनुज यादव के साथ एक जून 2023 को की थी। रविवार को उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। रिश्तेदारों से उसे जानकारी मिली तो वह बहन के ससुराल पहुंचा।
रिंकू ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में कार व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि रिंकू यादव की तहरीर पर पति अनुज यादव व सास सुंदरपता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।