फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of an old man found hanging from a tin shed

Gonda News: टिनशेड के बड़ेर से लटका मिला वृद्ध का शव

Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man found hanging from a tin shed
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर श्याम गांव में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव घर के टिनशेड के बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी 65 वर्षीय शेर अली घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। दोपहर के समय गांव के लोगों ने उनका शव टिनशेड के अंदर बड़ेर से रस्सी से बने फंदे से लटके देखा। सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक के बड़े बेटे मोहम्मद अय्यूब सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed