फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a teenage girl found hanging

Gonda News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging
करनैलगंज। बरबटपुर गांव निवासी सानिया (16) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पिता शमीम ने बताया कि वह काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी बकरी चराने गई थीं। बेटी सानिया घर में अकेली थी। पत्नी सुबह करीब 11 बजे लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिखा। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पीआरवी टीम ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता के अनुसार बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed