Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a teenage girl found hanging

Gonda News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 06 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी सिंहपुर गांव की रहने वाली एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार देर रात उसके घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अरविंद तिवारी की बेटी अंशी (16) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के लोगों ने रात में किसी काम से उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसके कमरे में देखने पहुंचे। जहां अंशी का शव छत के हुक में दुपट्टे से बंधे फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, अरविंद ने बताया कि उनकी बेटी ने आठवीं तक पढ़ाई की थी। दो साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। तभी से घर में रहकर कामकाज करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed