फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a laborer found lying next to the police station

Gonda News: थाने के बगल में पड़ा मिला मजदूर का शव

Wed, 27 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found lying next to the police station
कटरा बाजार। थाना परिसर के बगल बुधवार सुबह एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत के सफाईकर्मी सुबह सफाई करने पहुंचे तो थाना परिसर के पास रखी गुमटी के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा देख घबरा गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान जगन्नाथ पांडेय (47) निवासी टनटनवापुर उसरैना थाना कौड़िया के रूप में की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जगन्नाथ को मंगलवार को ब्लॉक परिसर के पास आयोजित भंडारे में देखा गया था। पत्नी केतकी देवी ने बताया कि उनके पति पानीपत में मजदूरी करते थे। करीब दस दिन पहले ही घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वह किसी परिचित की कार से कटरा बाजार गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed