{"_id":"6a0df9b1d1927998050f1789","slug":"dead-bodies-of-boy-and-girl-found-hanging-from-tree-gonda-news-c-100-1-gon1041-158763-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ पर फंदे से लटके मिले किशोर व किशोरी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ पर फंदे से लटके मिले किशोर व किशोरी के शव
Wed, 20 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
माधोपुर/कटरा बाजार। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम किशोर और किशोरी के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किशोर की पहचान बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई है। किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी नित्यक्रिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
करीब एक घंटे बाद गांव के एक राहगीर ने खेत में पेड़ से सफेद दुपट्टे के सहारे दोनों के शव लटके होने की सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मृत किशोर के भाई ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी।
रिश्तेदारी के कारण दोनों परिवारों में आना-जाना था। उसका भाई पत्नी की छोटी बहन से बातचीत करता था। परिवार में दोनों की शादी की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के कारण अभी विवाह नहीं किया जा रहा था।
निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि कटरा बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।