फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCM tramples bike riding home guard on Ayodhya highway

Gonda News: अयोध्या हाईवे पर बाइकसवार होमगार्ड को डीसीएम ने रौंदा

Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
DCM tramples bike riding home guard on Ayodhya highway
होमगार्ड।
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गाेंडा-अयोध्या हाईवे पर मनकापुर बस स्टाॅप के समीप बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम होमगार्ड को रौंदते हुए निकल गई। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड की ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में लगी थी। वह मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आए थे।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के करुआपारा गांव निवासी होमगार्ड ओंकारमणि तिवारी (52) इटियाथोक थाने में ही तैनात हैं। ब्लाॅक आर्गनाइजर होमगार्ड लवकुश द्विवेदी ने बताया कि ओंकार की ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में लगी थी। प्रयागराज जाने से पहले वह मेडिकल चेकअप कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल आए थे। सर्कुलर रोड पर मनकापुर बस स्टॉप के पास एक अनियंत्रित डीसीएम से उनकी बाइक में धक्का लग गया। वह बाइक से सड़क पर गिर गए। भागने के चक्कर में डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले डीसीएम व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



मौत से परिवार में मचा काेहराम
हादसे में होमगार्ड ओंकारमणि तिवारी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुंदर तिवारी बेसुध हो गईं। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि सुबह वह गोंडा जाने के लिए घर से निकले थे। क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृत ओंकार के दो बेटे अजय कुमार तिवारी व राजू तिवारी हैं। दोनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




होमगार्ड एसोसिएशन ने जताया शोक, आर्थिक मदद की मांग
होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर होमगार्ड एसोसिएशन ने शोक जताया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा ने कहा कि ओंकार बेहद कर्मठ थे और अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है। संगठन की तरफ से जो कुछ बन पड़ेगा परिवार की सहायता की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed