फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCM fire after hitting tree, people extinguished

पेड़ से टकराने के बाद डीसीएम में लगी आग, लोगों ने बुझाया

Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
DCM fire after hitting tree, people extinguished
गोंडा। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक डीसीएम वनरोज को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टकराने के बाद डीसीएम में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी खोरहसा योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक डीसीएम अयोध्या से गोंडा आ रही थी।
विज्ञापन

खोरहसा के समीप वनरोज को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और फायर टेंडर को बुलाया गया। कुछ ही देर में आग को बुझा लिया गया। जिससे बड़ी घटना टल गई। डीसीएम चालक जिवरार अली ने बताया कि आते समय बीच सड़क पर वनरोज आ गया।जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और गाड़ी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed