{"_id":"ebbe6744fd0bfc1f5f28fa570065305b","slug":"daughters-first-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में बेटियां रहीं अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में बेटियां रहीं अव्वल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर स्थित बीएचडी इंटर कॉलेज में चल रही परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मे अंतिम दिन बेटियों ने अपना परचम लहराया। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर की ज्योति व प्राथमिक वर्ग में जोतिया परसौरा प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रेखा खेल के सभी विभागों में जीत हासिल कर ओवर आल चैंपियन बनीं।
धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज में खेली जा रही परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
खेल व्यवस्थापक व व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक वर्ग व प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, दौड़, लंबी कूद व डिस्कस थ्रो में भाग लिया।
इन खेलो में उच्च प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर की ज्योति व प्राथमिक विद्यालय जोतिया परसौरा की छात्रा रेखा ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन
इसके साथ ही जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग के मुकाबले में जोतिया परसौरा ने धानेपुर प्रथम को हरा दिया। वहीं, बालक वर्ग में धानेपुर प्रथम ने बनगाई की टीम को हराया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की लंबी कूद में कालिन्दी प्रथम, शहजादी द्वितीय व रीता तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिका जूनियर वर्ग में ज्योति ने पहला, अर्चना ने दूसरा, सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रेखा वर्मा प्रथम, मिथलेश द्वितीय व अंशु देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग में मुसाहिद रजा पहले, अंकेश वर्मा दूसरे, प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में जान मोहम्मद प्रथम, गुरु प्रसाद द्वितीय व सुशील वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग मे द्युति शर्मा ने पहला, सरिता देवी ने दूसरा व मोनू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सौ मीटर बालक जूनियर वर्ग में सत्यराम मौर्य प्रथम, राम जनक चौहान दितीय व मो. शरीफ तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में शिवरानी पहले, काजल कौशल दूसरे व ज्योति तीसरे पर रहीं।
चक्का फेंक में इसी वर्ग की शिवरानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सलोनी व तीसरे स्थान पर ललिता तिवारी रहीं।
प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रेमनारायण सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।