फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Daughter killed in car accident, father injured

Gonda News: कार की टक्कर से बेटी की मौत, पिता घायल

Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Daughter killed in car accident, father injured
गोंडा। क्षेत्र में संझवल गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को ठोकर मार दी। हादसे में घायल बेटी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संझवल स्थित एक ईंट भट्ठे पर ग्राम करदा, थाना कसडोल, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ निवासी संतोष कुमार (32) चार माह से परिवार सहित ईंट पथाई का काम करता है। बेटी दिव्या (14) के बीमार होने पर रविवार दोपहर वह साइकिल पर बैठाकर दवा लेने महराजगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग पर संझवल गांव के पास पहुंचा। गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठी दिव्या ठोकर लगने से सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में गहरी चोट लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकीनगर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया घायल पिता-पुत्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। ईंट भट्ठा संचालक सोनू ने बताया कि दिव्या की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed