{"_id":"612538ae8ebc3e79b27e7caa","slug":"dam-gonda-news-lko59258597","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान जारी, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान जारी, बचाव कार्य जारी
विज्ञापन
24द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के एल्गिन चरसडी बांध में हो रही कटान का जायजा लेते अधिकारी। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। एल्गिन-चरसडी बांध में हो रही कटान से बांध बचाने की कोशिश जारी है। सारी रात बांध बचाने की कवायद चलती रही फिर भी बांध अभी सुरक्षित नहीं है। जिले के आला अधिकारी मौके पर हैं। नदी की धारा लगातार कटान करती जा रही है। आसपास के गांव में लोगों की धड़कने तेज हो गईं हैं। लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पलायन शुरू कर दिया है। उपजिला अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी, कर्मचारी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने बांध पर शरण ले रखी है, उन्हें त्रिपाल, छाजन एवं खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
एल्गिन ब्रिज का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। एल्गिन चरसडी बांध में ग्राम चंदापुर किटोली के निकट हो रही कटान रोकने में रुक-रुक कर हो रही बारिश बाधक बनी है। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी मारकंडेय शाही के साथ अन्य अधिकारियों ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध बचाने की कवायद तेज करने के निर्देश दिए। सोमवार रात्रि से ही उपजिलाधिकारी हीरालाल और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर जमे हैं।
मंगलवार की शाम तक बांध को मजबूत करने का काम चलता रहा। इसके बावजूद बांध की मजबूती पर संदेह है। बांध के आसपास बसे गांव में डुग्गी-मुनादी कराने के साथ-साथ राजस्व कर्मचारियों एवं पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बांध का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल बोल्डर, पोकलैंड मशीन एवं अन्य संसाधन जुटाकर बांध को बचाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पोकलैंड मशीन से बांध पर मिट्टी डालने और बोल्डर लगाने का काम चल रहा है। परक्यूपाइन के सहारे कटान रोकने की कोशिश की जा रही है। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि स्वयं बांध पर मौजूद रहकर राजस्व कर्मियों एवं पुलिस के साथ गांव को खाली कराने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाएं ले जाने की कार्रवाई में लगे हैं। बताया कि नदी की कटान तेज होती है तो बांध में कटान शुरू हो जाती है।