{"_id":"6a0df9e9cfc507261d03cac7","slug":"daliganj-nakaha-jungle-passenger-service-will-start-from-26th-gonda-news-c-100-1-brp1002-158760-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 26 से शुरू होगी डालीगंज नकहा जंगल पैसेंजर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 26 से शुरू होगी डालीगंज नकहा जंगल पैसेंजर सेवा
Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए नकहा जंगल-डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सेवा का शुभारंभ 26 मई से होगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन को शुरू करने की मांग उठाई थी।
पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उद्धाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 05065 गोंडा से 26 मई को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंडा, गोंडा कचहरी, कटरा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी, सफदरगंज, मल्हौर और गोमतीनगर होते हुए शाम चार बजे लखनऊ के डालीगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नियमित सेवा के तहत ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज से 26 मई से संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से 27 मई से चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में गोंडा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी और गोमतीनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस सेवा से गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।