{"_id":"58c046c14f1c1b6712dc404d","slug":"dabangas-beat-techers-into-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने स्कूल में घुस शिक्षिकाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने स्कूल में घुस शिक्षिकाओं को पीटा
amar ujala
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में बुधवार को खेलने के दौरान एक बच्चे को लगी मामूली चोट के बाद बच्चे के दबंग अभिभावक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर स्कूल की शिक्षिकाओं पर हमला कर दिया।
दबंगों ने न सिर्फ स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता की बल्कि विरोध करने पर सबको पीटा भी। जान बचाने के लिए महिला शिक्षिकाओं ने भागकर अपने को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी युवक स्कूल में जमे रहे और उत्पात मचाते रहे। सूचना पर जब 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची तो हंगामा करने वाले युवक भाग निकले।
इस मामले में शिक्षिकाओं ने एक अभिभावक व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रुमाना खातून के मुताबिक बुधवार को भोजनावकाश के समय बच्चे मिड डे मील खाने के बाद स्कूल के पीछे खेल रहे थे।
विज्ञापन
इन्ही छात्रों के बीच में गांव का शोभित भी खेल रहा था। खेलने के दौरान ही शोभित एक बच्चे की ठोकर लगने से गिर पड़ा और उसे चोट लग गई। शिक्षिका का कहना है कि चोट लगने के बाद वह बिना किसी को बताए अपने घर चला गया।
थोड़ी देर बाद उस बच्चे के पिता लाल बाबू अपने पांच अन्य साथियों के साथ विद्यालय में आ धमके और बिना कुछ जानकारी किए ही स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं से अभद्रता करने लगे। जब उन्होंने अपने साथी शिक्षिकाओं समेत इसका विरोध किया तो लाल बाबू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।
आरोप है कि लालबाबू ने प्रधानाध्यापिका रुमाना खातून को पकड़कर उनका सिर स्कूल की दीवार पर दे मारा। दबंगों के इस हंगामे को देखकर शिक्षिकाएं अपनी जान बचाने के लिए स्कूल के एक कमरे में घुस गईं और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। बच्चे भी इस उत्पात से डरकर स्कूल के कमरों में छिप गए।
शिक्षिकाओं ने बताया कि इसके बावजूद लालबाबू अपने साथियों समेत स्कूल में डटा रहा और गाली गलौज करता रहा। हंगामे की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए लेकिन इन युवकों को रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं की।
करीब आधे घंटे तक स्कूल में हंगामे और डर का माहौल रहा। शिक्षिकाओं की सूचना पर जब डायल 100 की टीम स्कूल में पंहुंची तो उत्पात मचा रहे युवक शिक्षिकाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रुमाना खातून, शिक्षका वंदना शुक्ला व शिक्षिका रूपा शनीकर ने लालबाबू व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के लिए मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है।