फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cylender gonda arto lpg catch

Gonda News: 64 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पकड़े, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Mar 2023 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
cylender gonda arto lpg catch
पकड़े गए गैस सिलिंडर
गोंडा। पूर्ति विभाग की टीम ने कालाबाजारी के लिए लाए गए घरेलू सिलिंडर से लदे पिकअप को पकड़कर एजेंसी संचालक, वाहन मालिक व ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार रात शहर के बरियारपुरवा में 64 घरेलू सिलिंडर लदा पिकअप खड़ी होने की सूचना पूर्ति विभाग को मिली। एआरओ भानू प्रताप सिंह व पूर्ति निरीक्षक जुगुल किशोर की अगुवाई में टीम ने पिकअप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिसमें पाया गया कि बहराइच के पयागपुर स्थित बसनेरा भारत गैस एजेंसी से एक पिकअप में 43 भरे तथा 21 खाली सिलिंडर कालाबाजारी के लिए लाए गए थे। बरियापुरवा निवासी वाहन मालिक महेश कुमार से पूछताछ करने पर सिलिंडर लाने का उचित कारण नहीं बताया जा सका।
विज्ञापन


अवैध रिफिलिंग व कालाबाजारी की आशंका पर पूर्ति निरीक्षक जुगुल किशोर ने कोतवाली नगर में बसनेरा गैस एजेंसी के मालिक राजाजीपुरम लखनऊ निवासी अर्चना देवी, बहराइच निवासी वाहन चालक पंकज व वाहन मालिक महेश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि गैस सिलिंडर को शहीद सत्यवान भारत गैस सेवा के संचालक रणविजय सिंह के सुपुर्द कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। इस मामले में अन्य कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed