{"_id":"5f833c3d8ebc3e9bd646e2bd","slug":"cyber-dhabas-raided-one-lakh-e-tickets-seized-two-arrested-gonda-news-lko544726657","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ढाबे पर छापे में एक लाख कीमत के ई-टिकट मिले, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ढाबे पर छापे में एक लाख कीमत के ई-टिकट मिले, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। आरपीएफ की अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर एवं गोंडा की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम मनकापुर-मसकनवां पर गड़रही गांव के पास दो साइबर ढाबों पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम 120 अवैध ई-टिकट व उपकरण बरामद किए हैं। टीम ने मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर आरपीएफ की अपराध आसूचना शाखा के प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि रेलवे बोर्ड से प्रधान सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्र को सूचना मिली थी कि मसकनवां के गड़रही के पास साइबर ढाबों से अवैध ई-टिकट का कारोबार चल रहा है।
इसी सूचना पर अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की देर शाम आरपीएफ गोंडा के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार एवम मनकापुर सुरेश प्रसाद के साथ मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित गड़रही गांव के पास प्रकाश कम्प्यूटर्स व रवि कम्प्यूटर्स के नाम से संचालित दो साइबर ढाबों पर एक साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
बताया कि दोनों जगह फर्जी आईआरसीटीसी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल करते हुए ई-टिकट के साथ रवि कुमार निवासी बासदेवपुर ग्रंट मसकनवा थाना छपिया, कृष्णकांत निवासी जगन्नाथपुर मसकनवा व सचिन कुमार गुप्ता निवासी गड़रही मसकनवा को गिरफ्तार कर लिया गया।
छापामारी में दोनो साइबर ढाबे से 120 ई- टिकट बरामद हुए। जिसकी कीमत एक लाख आठ हजार अस्सी रुपये है। इसके अलावा 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, 3 डोंगल, 1 डेस्कटॉप,1 सीपीयू व 4 मोबाइल सेट बरामद हुए हैं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनकापुर अमर नाथ ने बताया कि तीनो आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।