फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CV Raman remembered on Science Day

विज्ञान दिवस पर याद किए गए सीवी रमन

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
CV Raman remembered on Science Day
गोंडा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक व नोबल पुरस्कार विजेता सीवी रमन की याद में एलबीएस महाविद्यालय के ललिता सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। रमन प्रभाव की खोज को लेकर आयोजित किए गए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रोफेसरों ने कहा कि महान वैज्ञानिक सीवी रमन की खोज प्रकाश के प्रकीर्णन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन प्रेरणा का प्रतीक है। हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक संचेतना लाने की बात हमारे संविधान में भी कही गई है जिससे समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता कम की जा सके। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश के विकास में वैज्ञानिक चिंतन के महत्व को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय पांडेय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास में विज्ञान के सभी विषयों का एकत्रित होना महत्वपूर्ण एवं सतत विकास के लिए आवश्यक बताया। वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेखा शर्मा ने सीवी रमन के व्यक्तित्व एवं कृतियों पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लड़ाई में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने रमन प्रभाव की व्याख्या करते हुए भौतिक विज्ञान में भविष्य तलाशने की अपार संभावना पर बल दिया। हिंदी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए भारतीय वैज्ञानिक चिंतन ही सर्वोपरि है। सेमिनार में वैभव टंडन, शिवानी तिवारी, प्रज्ञा तिवारी, दीपांशी श्रीवास्तव, हर्षिता पांडेय, रामबाबू यादव, विनय कुमार व साक्षी शुक्ला ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed