{"_id":"58712cf04f1c1b1c571584ee","slug":"customers-inlaid-lock-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में ग्राहकों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में ग्राहकों ने जड़ा ताला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बैंक में ताला लगा प्रदर्शन करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा मतवरिया में शनिवार को कैश न मिलने से गुस्साए खाताधारकों ने बैंक का शटर गिराकर ताला जड़ दिया और गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। धानेपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों में अब भी पर्याप्त मात्रा में नकदी नहीं पहुंच रही है, जिससे लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा मतवरिया नोटबंदी के बाद से ही कैश की कमी को लेकर चर्चा में रही है।
इस बैंक में कैश की किल्लत बनी रहने से यहां के ग्राहकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कैश के लिए सुबह से ही खाताधारक बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। 10 बजे जब बैंक खुला तो लोग निकासी वाउचर की मांग करने लगे। इस पर बैंक के कैशियर ने कैश न आने की बात कहकर वाउचर देने से मना कर दिया। इस जानकारी के बाद कैश के लिए सुबह से लाइन लगाकर खड़े खाताधारकों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
लोगों को हंगामा करते देख बैंककर्मियों ने भीतर से बैंक का चैनल बंद कर लिया तो आक्रोशित खाताधारकों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर उसमें ताला जड़ दिया। बैंक का शटर बंद होने से कैश न आने की जानकारी देने वाले कैशियर शशांक बैंक के बाहर ही रह गए और आक्रोश से बचने के लिए बाहर एक दुकान में चले गए।
उधर, नाराज खाताधारक बैंककर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गोंडा-उतरौला मार्ग पर धरने पर बैठ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे धानेपुर थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ा। शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार का कहना है कि कैश न आने से लोगों को भुगतान नहीं किया जा सका।