{"_id":"58348acb4f1c1b262413b578","slug":"customers-hit-lock-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने बैंकों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने बैंकों में जड़ा ताला
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक में ताला लगा प्रदर्शन करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में कैश की कमी अब ग्राहकों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। मंगलवार को कई दिन के इंतजार के बाद भी रुपये न मिलने से भड़के ग्राहकों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की तीन शाखाओं में ताला जड़ दिया। बैंक कर्मी ग्राहकों को कैश न होने की बात बता रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। शाम तक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरा बाजार में ग्राहक बैंक का ताला खोलने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान बैंक कर्मी शाखा के पिछले दरवाजे से बाहर निकले।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरा बाजार में ग्राहक मंगलवार को सुबह सात बजे से ही बैंक के बाहर रुपये निकालने के लिए कतारबद्ध हो गए। 10 बजे मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक एनके वर्मा ने जैसे ही ग्राहकों को बताया कि बैंक में कैश न होने के चलते रुपयों की निकासी नहीं हो पाएगी।
रुपये न मिलने की बात सुनते ही ग्राहक आक्रोशित हो गए। ग्राहकों ने बैंक के आगे का शटर गिराकर ताला जड़ दिया और बाहर प्रदर्शन करने लगे। शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मी बैंक के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और खिड़की से रुपये जमा किए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी मथुरा बाजार प्रभारी सभाजीत सिंह ने ग्राहकों को समझाने का प्रयास तो किया, लेकिन वे रुपया पाने की अपनी मांग पर अड़े रहे। शाम चार बजे तक बैंक का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद रहा।
बैंक प्रबंधक एनके वर्मा ने बताया कि कैश न मिलने की वजह से नोट बदलने व रुपये निकासी का काम नहीं हो सका है। ग्राहकों के आक्रोश से बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
वहीं, ग्राहकों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ललिया तथा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक लालनगर सिपहिया में भी कैश न मिलने के चलते हंगामा किया। ललिया में ग्राहकों ने दोपहर एक बजे तक कैश न मिलने पर शटर बंद कर दिया। घंटों बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर बैंक का शटर खुलवाया।
यही, हाल सर्व यूपी ग्रामीण बैंक लालनगर सिपहिया में भी ग्राहकों ने किया। कैश न मिलने के कारण कतारबद्ध सैकड़ों ग्राहकों ने बैंक कर्मियों को शाखा से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। शाखा प्रबंधक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
बैंक में ताला बंद है। वह तथा मेरे सहयोगी एहतियात के तौर पर बैंक के बाहर बैठे हैं। इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताया कि बाहर से पर्याप्त कैश न आने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं में कैश की कमी दूर नहीं हो सकी है। पर्याप्त कैश आने पर शीघ्र ही सभी शाखाओं को रुपये उपलब्ध करा दिए जाएंगे।