{"_id":"6a47f423934b94501f0b8a78","slug":"current-had-surged-into-the-pole-from-a-previously-damaged-underground-cable-gonda-news-c-100-1-gon1003-161546-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले से क्षतिग्रस्त भूमिगत केबल से पोल में उतरा था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले से क्षतिग्रस्त भूमिगत केबल से पोल में उतरा था करंट
Fri, 03 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज के सामने स्थित मॉडल वेडिंग जोन के पास स्ट्रीट लाइट पोल में करंट उतरने से हुए हादसे में नई जानकारी सामने आई है। नगर पालिका परिषद की ओर से जिलाधिकारी को भेजी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि संबंधित स्ट्रीट लाइट पोल का भूमिगत केबल पहले से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त था। लगातार बारिश और जलभराव के कारण उसी क्षतिग्रस्त हिस्से से पोल में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। जिससे बहराइच के हुजूरपुर भग्गड़वा निवासी विमल कुमार (24) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
मृतक के भाई प्रशांत कुमार ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विद्युत सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही से उनके भाई की मौके पर मौत हुई और उनकी बहन मानसिक रूप से भी बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने से करंट बाहर नहीं आता, लेकिन लगातार बारिश और आसपास जलभराव से करंट का रिसाव होकर स्ट्रीट लाइट के पोल तक पहुंच गया। इसी कारण हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी ने घटना को गंभीर विद्युत सुरक्षा चूक मानते हुए नगर पालिका, विद्युत विभाग और तकनीकी टीम से संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगे सभी स्ट्रीट लाइट पोल और भूमिगत केबल नेटवर्क की जांच शुरू करा दी गई है। विद्युत सुरक्षा मानकों की समीक्षा के साथ तकनीकी खामियों और रखरखाव में हुई संभावित चूक की भी जांच कराई जा रही है।