फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Culture festival tomorrow, glimpse of folk art will be seen

Gonda News: संस्कृति उत्सव कल, दिखेगी लोककला की झलक

Fri, 16 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Culture festival tomorrow, glimpse of folk art will be seen
गोेंडा। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और लोक कलाकारों को पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश पर्व–हमारी संस्कृति: हमारी पहचान अभियान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को टाउन हाॅल में होगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि संस्कृति उत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत, विकासखंड, तहसील और जनपद स्तर पर लोककला से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 17 जनवरी तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक व तहसील स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि 18 जनवरी को टाउन हॉल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इस उत्सव में 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से गायन, वादन, नृत्य सहित लोककला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। चयनित और विजयी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें जनपद व प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा। विभाग द्वारा चयनित कलाकारों को भविष्य में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed