फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crushing season starts from this month in ten sugar mills of Mandal

मंडल की दस चीनी मिलों में इसी माह से पेराई सत्र की शुरुआत

Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crushing season starts from this month in ten sugar mills of Mandal
गोंडा। देवीपाटन मंडल के सभी दस चीनी मिलों के पेेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ नवंबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो जाएगा। किसानों का गन्ना खरीदने के लिए चीनी मिलों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सबसे पहले 15 नवंबर से मनकापुर व मैजापुर चीनी मिलों में पेराई शुरू होने की बात कही जा रही है। वहीं, 25 नवंबर से अन्य आठ मिलों के सायरन बजने की संभावना है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में करीब तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की गई है। किसानों की नकदी फसल गन्ने की खरीद के लिए दस चीनी मिलों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गोंडा में मनकापुर चीनी मिल, मैजापुर चीनी मिल व कुंदरखी चीनी मिल, बलरामपुर में बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल व इटैईमैटा चीनी मिल तथा बहराइच में चिलवरिया, नानपारा, जरवलरोड व परसेंडी चीनी मिलों की ओर से किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि नवंबर महीने में सभी चीनी मिलों की पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। मनकापुर व मैजापुर चीनी मिल की पेराई 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। 25 नवंबर से अन्य आठ चीनी मिलों में पेराई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस बार गन्ना माफियाओं की दाल नहीं गलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए स्मार्ट गन्ना किसान वेबसाइट शुरू की गई है। जिस पर कृषि योग्य भूमि के सामने गाटावार सीएलए का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कृषक अपने गन्ने का रकबा आसानी से देख सकेंगे। यदि किसी किसान का गाटा वेबसाइट पर अंकित नहीं है तो दस दिन के अंदर अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक को खतौनी देकर सही गाटा संख्या की फीडिंग करा लें। गन्ना संबंधी किसी भी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 7081202207 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed