फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crowd of voters at polling stations

पोलिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की भीड़

Sat, 17 Oct 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
नए परिधान पहनकर मतदान स्थलों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ में ऐसा उत्साह दिखा मानो अपने बेटे की बारात की अगवानी कर रही हों। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता नव विवाहिताओं मेें दिखी। कुछ महिलाओं ने जहां घूंघट की ओट में मतदान किया तो वहीं कुछ ने नकाब में। लेकिन किस मुद्दे पर किसे तरजीह दी, इस पर वह कुछ भी नहीं बोलीं और मुस्कराते हुए आगे निकल गईं।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए हुए तीसरे चरण के मतदान में विकास खंड मनकापुर, मसकनवा और बभनजोत ब्लॉक के लोगों में गजब का उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


सुबह से ही मतदेय स्थलों पर महिला व पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। गांव की पगडंडियों पर रंग बिरंगी साड़ियां पहनकर महिलाएं पूरे साज सज्जा के साथ एक-एक कर निकलीं, तो निकलती ही चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान हर नागरिक का अधिकार है, जिसका प्रयोग सभी को करना चाहिए। शनिवार को यह बातें ललकपुर पोलिंग बूथ पर अपना वोट देकर लौटीं दो बहनों मोनू शर्मा व रिंकी शर्मा ने कहीं।

दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने आज पहली बार पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ऐसा करके उन्हें बड़ा अच्छा लगा। चुनाव में दर्जनों नेता वोट मांगने के लिए खड़े होते हैं, लेकिन हमें किस नेता का चयन करना है, इसके चुनाव की जिम्मेदारी आम जनता की होती है।

वह भी उसी आम जनता में एक हैं। जो यह सपना देखती हैं कि हमारा नेता हमारे गांव का विकास करेगा। विकास के लिए मतदान करना जरूरी है।

शनिवार को तहसील मनकापुर के तमाम पोलिंग बूथों पर जहां मतदाताओं की वोट डालने को लेकर भीड़ लगी रही, वहीं चलने-फिरने में अक्षम लोग भी पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे।

मनकापुर पोलिंग बूथ पर तुलसीराम नाम का 70 वर्षीय एक बुजुर्ग काफी समय से पोलिंग बूथ के बाहर बैठा इंतजार कर रहा था कि कोई आए और उसे लेकर मतदेय स्थल तक जाए।

इसी बीच एक नौजवान वहां पहुंचा, जिसने उसे उठाया और मतदेय स्थल वाले कक्ष में पहुंचाया। ठीक इसी तरह बक्सरा आज्ञाराम,. बौरिहा, कुंजलपुर, रानीजोत, पारा, नरैचा आदि जगहों पर भी निशक्तों में वोट डालने को लेकर उत्साह नजर आया।

मनकापुर तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों के कई पोलिंग बूथों पर सुबह के चार घंटे तो मतदाताओं की जमकर भीड़ दिखाई दी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, पोलिंग बूथ सन्नाटे की आगोश में डूबता चला गया।

अंबरपुर पोलिंग बूथ पर सुबह 11 बजे न तो मतदाताओं की भीड़ नजर आई और न ही गांव की पगडंडियों से होकर इस पोलिंग बूथ पर कोई आता-जाता नजर आया।

हालांकि बीच-बीच में इक्का-दुक्का लोग पोलिंग बूथ पर आकर अपना वोट डालते जरूर नजर आए। जबकि शाम होते ही पोलिंग बूथों की चहल-पहल फिर से बढ़ गई।

मनकापुर तहसील क्षेत्र में शनिवार को तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में मतदाता बिना किसी रोक-टोक के मतदेय स्थलों तक पहुंचे। हालांकि मतदान का दिन होने के नाते रोज की तरह मनकापुर की किसी सड़क पर न तो पहले जैसी चहल-पहल नजर आई और न ही वाहनों की आवाजाही।

वहीं मतदान खत्म होते ही सड़कों पर वाहनों का ऐसा रेला उमड़ा कि नौबत जाम की बन पड़ी। जिसका असर गोंडा शहर में भी दिखाई दिया। जहां शाम छह बजते ही फैजाबाद बाईपास से लेकर गोंडा-लखनऊ रोड जाम हो गया।

शनिवार को मतदान का दिन होने के बावजूद जिन-जिन गांवों में पोलिंग बूथ बनाए गए, वहां प्रत्याशी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी का प्रचार करने से नहीं चूके। यहां तक कि पोलिंग बूथ के भीतर जाने वाले हर व्यक्ति से इस बार कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं किसी पुराने हवाले की याद दिलाकर वोट की अपील की गई।

जबकि चाय-पान की दुकानों के बंद होने के नाते गांव की गलियों से मतदाताओं को लाने-जाने तक में सिर्फ अपने-अपने प्रत्याशी को ही जिताने की बातें होती रहीं। जबकि इन सबके बीच पुलिस के लोग सिर्फ एक छोर से दूसरी छोर अपना डंडा फटकारते नजर आए।

शनिवार को तमाम मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को अपने-अपने वाहनों से लाते दिखाई दिए। लेकिन जब बारी ले जाने की आई तो वह पीछे आ खड़े हुए। जिसका खामियाजा तमाम ऐसे मतदाताओं को भुगतना पड़ा, जो किसी कारण से चलने-फिरने में अक्षम थे, या फिर वह पोलिंग बूथ पर पैदल चलकर नहीं आना चाहते थे।


जो मतदान करने के बाद काफी देर तक बूथ के बाहर इसलिए खड़े रहे कि अभी गाड़ी आएगी और उन्हें वापस लेकर गांव तक जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद वह उन्हें कोसते हुए अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed