फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crowd in trains increases problems on Chhath festival

Gonda News: छठ पर्व पर ट्रेनों की भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

Thu, 16 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains increases problems on Chhath festival
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।
गोंडा। छठ पर्व पर लोगों का अपने घर पर पहुंचने का सिलसिला जोरों पर है। जिसको लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हैं। लखनऊ से छपरा व पटना जाने वाली ट्रेनों के सभी श्रेणी के कोचों में लोगों की भीड़ है। रेलवे प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों पर पानी फिर गया है। यही नहीं, किसी भी ट्रेन में सुरक्षाकर्मी का अतापता नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा का दावा कागजों में रह गया है।
विज्ञापन

बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लुधियाना व तमिलनाडु राज्य के विभिन्न जिलों में रहकर मजदूरी व नौकरी करते हैं। छठ पर यही लोग घर लौट रहे हैं। जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा है। स्थिति यह है कि डाउन साइड से आने वाली ट्रेनों की किसी भी श्रेणी के डिब्बों में लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। खड़े होकर यात्रा करने के लिए वे मजबूर हैं। दैनिक यात्री जो गोरखपुर, लखनऊ व बस्ती आते-जाते हैं उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अवैध वेंडर उठा रहे भीड़ का लाभ
ट्रेनों में भीड़ का फायदा अवैध वेंडर उठा रहे हैं। वे खानपान की वस्तुओं को मनचाहे कीमत पर बेच रहे हैं। यात्रियों से कई गुना ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं।



छठ के लिए चिह्नित किया स्थान

डाला छठ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पूजन-अर्चन के लिए खैरा भवानी मंदिर पास स्थित पोखरे में लोग स्थान चिह्नित कर रहे हैं। अपता नाम लिखकर ईंटों पर चस्पा कर दिया है। छठ पर्व पर पोखरे में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। घाट के पास ही पूजन शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग पहले से ही अपना स्थान पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed