फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   criminals tried to kill police man in gonda

चौकी इंचार्ज पर बदमाशों ने किया हमला, गला दबाने का प्रयास

Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
criminals tried to kill police man in gonda
- फोटो : demo pic
गोंडा शहर के सदभावना चौकी प्रभारी पर उतरौला रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास चार युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने चौकी प्रभारी से हाथापाई की और गला दबाकर जाने से जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


युवकों ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हमले के बाद दो युवक फरार हो गए। मगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस को प्रतिबंधित बोर के कारतूस मिले हैं। मामले में चौकी प्रभारी ने चार युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


शहर के सदभावना चौकी प्रभारी जावेद अकबर ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पिछले दिनों देर रात वह चौकी पर लौट रहे थे तभी उतरौला रोड पर उन्हें एक पब्लिक स्कूल के गेट के पास दो बाइक व स्कूटी सवार संदिग्ध चार युवक खड़े दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से एक युवक तीन युवकों को पिस्टल निकाल कर दिखा रहा था। चौकी प्रभारी ने जब उनके समीप पहुंचे तो देखा कि मिन्टू सिंह उर्फ उपेन्द्र सिंह निवासी मिश्रौलिया पिस्टल लिए थे, उसके साथ रोमी शुक्ला निवासी गंगापुर, रवि प्रताप सिंह निवासी जानकी नगर व दीपक कुमार तिवारी पूरे शिवाबख्तावर को पहचानता था। 

चौकी प्रभारी का आरोप है कि जब उन्होंने मिन्टू सिंह से पिस्टल का लाइसेंस मांगा तो चारों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और रोमी शुक्ला ने उनकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की। 

इसी बीच रोमी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चारो से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से छुड़ाया तो रोमी व मिन्टू सिंह गंगापुर की ओर भाग निकले।

 दरोगा ने बताया कि भागते समय रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी को बाइक समेत पकड़ लिया। दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित बोर के दो-दो कारतूस मिले। दोनों ने पूछताछ में बताया कि कातूस उन्हें मिन्टू ने दिए थे।

 चौकी प्रभारी ने मामले में रोमी शुक्ला, मिन्टू सिंह, रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed