फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   criminal killed during encounter in Gonda who carrying bounty of one lakh More than 48 case registered

Encounter In UP: एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली...बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज

Tue, 20 May 2025 10:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 10:08 AM IST
सार

Gonda Crime News: गोंडा में पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर हो गया। उस पर 48 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान एसओ को भी गोली लगी। लेकिन, बुलेट-प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
criminal killed during encounter in Gonda who carrying bounty of one lakh More than 48 case registered
मुठभेड़ में ढेर बदमाश, मौजूद पुलिस टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

Police Encounter In Gonda: यूपी के गोंडा में सोमवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश ढेर हो गया। उसकी पहचान सोनू उर्फ भुर्रे निवासी कादीपुर, करनैलगंज के रूप में हुई। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


मुठभेड़ उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को उमरी के डिक्सिर गांव में चोरी के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को सोनू की तलाश थी। सोमवार की रात उसके सोनौली गांव के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सेहरावत ने खूब बेची फर्जी मार्कशीट व डिग्री, विदेश में नौकरी-पढ़ाई के लिए भी देता था; एसटीएफ कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक गोली एसओ की बुलेट-प्रूफ जैकेट में लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में सोनू को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के खिलाफ 48 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक लाख का इनामी था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed