फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth killed, the bodies dumped along the track

युवक की हत्या, ट्रैक किनारे फेंका शव

Fri, 24 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, the bodies dumped along the track
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तुलसीपुर  थाना क्षेत्र के जुगलीपुर गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव पड़ा पाया गया। युवक जुगलीपुर गांव का ही रहने वाला था। उसके शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाने में दी गई तहरीर में जुगलीपुर गांव निवासी रामसनेही ने कहा है कि उनका बेटा शब्बू (32) गुरुवार की रात घर पर सोया था। रात करीब दो बजे शब्बू लघुशंका के लिए निकला और घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को सुबह शब्बू की पत्नी नित्यक्रिया के लिए रेल लाइन की तरफ गई तो वहां पति का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। रामसनेही का कहना है कि उसकी गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। उन्होंने तहरीर में बेटे की हत्या करने के लिए गांव के एक व्यक्ति को नामजद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तुलसीपुर केपी यादव ने बताया कि रामसनेही की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मामले की जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed